शोपियां में बेहोश होने के बाद सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल की मौत

WhatsApp Channel Join Now

शोपियां, 06 मई (हि.स.)। बुधवार को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के वाची इलाके में एक सीआरपीएफ का हेड कांस्टेबल बेहोश होने के बाद मृत पाया गया।

अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान 178 बटालियन के हेड कांस्टेबल सुरिंदर सिंह के रूप में हुई है जो हैदराबाद के शालिबांडा निवासी था और वाची पुलिस चौकी में तैनात था।

अधिकारियों ने बताया कि उसे तुरंत इलाज के लिए ज़ैनापोरा सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने हेड कांस्टेबल को मृत घोषित कर दिया। मामले का संज्ञान लिया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Share this story