पांच साल से फरार चल रहा अपराधी गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now


श्रीनगर, 11 सितंबर (हि.स.)। कुलगाम जिले में पुलिस ने शुक्रवार को पांच साल से फरार चल रहे एक अपराधी को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि कुलगाम के ओकी निवासी मोहम्मद इशाक शेख, कुलगाम पुलिस स्टेशन में दर्ज केस संख्या 152/2021 धारा 8/15, 29 एनडीपीएस अधिनियम के तहत वांछित था। पुलिस ने बताया कि विशिष्ट सूचना के आधार पर अपराधी को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने कहा कि विशिष्ट सूचना के आधार पर कुलगाम पुलिस स्टेशन की एक पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद कुलगाम में उक्त अपराधी को पकड़ा और सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी को कुलगाम सत्र न्यायालय में पेश किया जहां से उसे कोट बलवाल केंद्रीय जेल, जम्मू भेज दिया गया है।

पुलिस ने कहा कि वह सभी फरार अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने और यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि कोई भी कानून से बच न सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Share this story