जम्मू-कश्मीर की क्राइम ब्रांच ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया

WhatsApp Channel Join Now

श्रीनगर, 26 अक्टूबर (हि.स.)। राष्ट्रीय सतर्कता समिति जागरूकता सप्ताह 2026 के उपलक्ष्य में क्राइम ब्रांच जम्मू-कश्मीर ने श्रीनगर स्थित क्राइम मुख्यालय में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया।

इस अवसर पर आईजीपी क्राइम जम्मू-कश्मीर सारा रिजवी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई जिसमें उन्होंने कर्तव्य के हर क्षेत्र में ईमानदारी, सत्यनिष्ठा और नैतिक आचरण को बनाए रखने और भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण की दिशा में सामूहिक रूप से काम करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766984 Articles

Share this story