नशा तस्कर पिट-एनडीपीएस के तहत गिरफ्तार
कठुआ 05 अगस्त (हि.स.)। कठुआ पुलिस ने एक आदतन नशा तस्कर को पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जिला जेल भद्रवाह में भेज दिया है।
एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा आईपीएस के निर्देशन में पुलिस थाना कठुआ की टीम ने डिविजनल कमिश्नर जम्मू द्वारा जारी डिटेंशन वारंट को अंजाम दिया। आरोपी की पहचान परविंद्र पाल सिंह पुत्र गुरमीत सिंह निवासी वार्ड नंबर 9 तहसील व जिला कठुआ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से नशीले पदार्थों की तस्करी में लिप्त रहा है और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत तीन मामले पहले से दर्ज हैं। आरोपी की गतिविधियों को देखते हुए उसके खिलाफ डोजियर तैयार कर पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। कार्रवाई के बाद उसे जिला जेल भद्रवाह में भेज दिया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

