कठुआ में दो स्थानों पर नशा तस्करों पर कार्रवाई, 13 ग्राम चिट्टा बरामद

WhatsApp Channel Join Now
कठुआ में दो स्थानों पर नशा तस्करों पर कार्रवाई, 13 ग्राम चिट्टा बरामद


कठुआ, 09 अगस्त (हि.स.)। नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत जिला पुलिस कठुआ ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर कुल करीब 13 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार लखनपुर क्षेत्र में गश्त के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार मोहम्मद मक्खन निवासी कीढ़ियां गंडियाल को रोककर तलाशी ली गई जिससे करीब 7 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ। वहीं घाटी क्षेत्र में पुलिस ने नाका लगाकर शरत सिंह निवासी वार्ड नंबर 2 कठुआ को पकड़ा जिसके कब्जे से करीब 6 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। दोनों मामलों में संबंधित थानों में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच जारी है। पुलिस ने आम जनता से नशे से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story