गौ-तस्करी प्रयास विफल, 18 मवेशी छुड़ाए, ट्रक जब्त

WhatsApp Channel Join Now
गौ-तस्करी प्रयास विफल, 18 मवेशी छुड़ाए, ट्रक जब्त


कठुआ, 04 फरवरी (हि.स.)। कठुआ पुलिस ने गौ-तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग लखनपुर पर गौ-तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया। इस कार्रवाई में पुलिस ने 18 मवेशियों को सुरक्षित बचाया और एक ट्रक को मौके से जब्त किया।

यह कार्रवाई थाना लखनपुर की पुलिस टीम द्वारा नाका जांच के दौरान की गई। पंजाब से श्रीनगर की ओर जा रहे संदिग्ध ट्रक को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक मौके से फरार हो गया। जांच के दौरान ट्रक में मवेशियों को अमानवीय तरीके से ले जाया जा रहा था। मामले में थाना लखनपुर में एफआईआर नंबर 12/2026 धारा 223 बीएनएस व 11 पीसीए एक्ट के तहत दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक कठुआ के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई से गौ-तस्करों में हड़कंप मच गया है। कठुआ पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि गौ-तस्करी से संबंधित किसी भी सूचना को पुलिस के साथ साझा करें, सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story