विधायक से की शिष्टाचार भेंट

जम्मू, 19 मार्च (हि.स.)। श्रीकैलख ज्योतिष एवं वैदिक संस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रोहित शास्त्री ने डॉ अवधेश सिंह, विधायक, पिंडरा विधानसभा (वाराणसी) से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें कर्तव्य मार्ग वार्षिक पत्रिका भेंट की।
इस अवसर पर महंत रोहित शास्त्री ने उन्हें बताया कि ट्रस्ट प्रदेश में देववाणी संस्कृत के प्रचार-प्रसार के लिए के लिए सतत कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि कश्मीर भारत में एकमात्र राज्य है, जहां अतीत में सबसे लंबे समय तक न सिर्फ पठन-पाठन अपितु संपर्क भाषा के रूप में भी संस्कृत का प्रयोग होता रहा है। यहाँ अभिनवगुप्त, रघुवंश के टीकाकार वल्लभदेव, गणितज्ञ उत्पल, क्षेमेन्द्र क्षेमराज, बिल्हण, राजतरंगिणीकार कल्हण, सूक्तिमुक्तावलिकार जल्हण, महान संगीतशास्त्रज्ञ शारंगदेव, वेदान्ती केशव भट्टाचार्य, काव्यप्रकाशकार मम्मट, कैयट, लोल्लट, कैहट, जैहट, रल्हण, शिल्हण, मल्हण एवं अनेक प्राचीन संस्कृत मनीषियों का उद्भव हुआ है। इन आचार्यों ने अपने कर्मरूपी तप से न केवल भारतवर्ष को, अपितु संपूर्ण विश्व को एकता के सूत्र में पिरोने का मार्गप्रशस्त किया था |
वहीं पुण्यसलिला जम्मू-कश्मीर वसुंधरा आज संस्कृत से विलुप्त होती जा रही है। उसी के प्रचार-प्रसार में ट्रस्ट कार्यरत हैं। इस अवसर पर विधायक ने महंत रोहित शास्त्री के एवं ट्रस्ट के कार्यों की प्रशंसा की।
हिन्दुस्थान समाचार/राहुल/बलवान
हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन करने के लिये यहां क्लिक करें, साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लिये यहां क्लिक करें।