राइफल गलती से चलने पर पुलिसकर्मी घायल

WhatsApp Channel Join Now

श्रीनगर, 31 जुलाई (हि.स.)। शुक्रवार को दक्षिण कश्मीर के कोकरनाग इलाके में जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) के एक जवान की सर्विस राइफल गलती से चल गई जिससे वह घायल हो गया।

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिसकर्मी के पैर में गोली लगी है और उसे तुरंत प्रारंभिक उपचार के लिए कोकरनाग के उप-जिला अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि बाद में उसे विशेष चिकित्सा उपचार के लिए अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया।

घायल की पहचान मोहम्मद अल्ताफ के रूप में हुई है। अधिकारी ने आगे बताया कि उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है और आगे की जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Share this story