हटली रोड अंडर पास के समीप कंटेनर ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला
कठुआ, 10 अगस्त (हि.स.)। कठुआ शहर के व्यस्त औद्योगिक क्षेत्र हटली रोड अंडर पास के समीप सोमवार को एक कंटेनर ट्रक के पलट जाने से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे के बाद सड़क पर आवागमन प्रभावित हुआ और स्थानीय लोगों में चिंता देखने को मिली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कंटेनर ट्रक रेलवे अंडर पास के समीप अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक इस हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की खबर नहीं है जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस द्वारा ट्रक को हटाकर यातायात सुचारू करने के प्रयास किए गए।
चालक ने बताया कि हादसे के कारण ट्रक ब्रेक फेल बना। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि रेलवे अंडर पास का कार्य पिछले कई वर्षों से जारी है जोकि अभी तक पूरा नहीं हो पाया है जिसके कारण एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। लोगों ने मांग की है कि अंडर पास का कार्य जल्द पूरा किया जाए।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

