कांग्रेस ने एमजीएनरेगा के नाम बदलने का कड़ा विरोध किया

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 05 फ़रवरी (हि.स.)।

रियासी में “एमजीएनरेगा बचाओ संग्राम” के तहत कांग्रेस ने केंद्र सरकार के कथित फैसलों के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस जिला रियासी के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन डीसी रियासी को सौंपा। ज्ञापन में एमजीएनरेगा का नाम बदले जाने, इसके वित्तीय और अधिकार आधारित ढांचे को कमजोर किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई गई।

जिला अध्यक्ष एडवोकेट अजय सलालिया ने कहा कि एमजीएनरेगा ग्रामीण गरीबों के लिए कानूनी रोजगार की गारंटी है, न कि कोई सामान्य योजना। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि फंड कटौती से मजदूरी में देरी, रोजगार के अवसरों में कमी और विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। पार्टी ने महात्मा गांधी के नाम को हटाने को उनके विचारों और सामाजिक न्याय की भावना का अपमान बताते हुए राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story