कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन राजनीतिक प्रासंगिकता बचाने का प्रयास: भाजपा

WhatsApp Channel Join Now
कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन राजनीतिक प्रासंगिकता बचाने का प्रयास: भाजपा


जम्मू, 20 जून (हि.स.)। भाजपा की प्रवक्ता एवं पूर्व उपमहापौर एडवोकेट पूर्णिमा शर्मा ने कांग्रेस द्वारा हाल ही में किए गए विरोध प्रदर्शनों की आलोचना करते हुए उन्हें राजनीतिक रूप से प्रेरित बताया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनकल्याण से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने में विफल रही है और लगातार चुनावी पराजयों के बाद राजनीतिक प्रासंगिकता बनाए रखने के लिए विरोध प्रदर्शनों का सहारा ले रही है।

पूर्णिमा शर्मा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस के पास जनता के लिए कोई स्पष्ट और रचनात्मक एजेंडा नहीं है। उन्होंने नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ कांग्रेस के गठबंधन पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि पार्टी सरकार की नीतियों से असहमत है तो उसे गठबंधन के भीतर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस जम्मू-कश्मीर में अपनी स्वतंत्र राजनीतिक पहचान खो चुकी है और जम्मू क्षेत्र की आकांक्षाओं का पर्याप्त प्रतिनिधित्व करने में असफल रही है। भाजपा नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा विकास, बुनियादी ढांचे के विस्तार, जनकल्याणकारी योजनाओं और लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कांग्रेस से आत्ममंथन करने और प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शनों के बजाय जनता की समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल शर्मा

Share this story