सीईसी को हटाने की मांग को लेकर जम्मू कश्मीर विधानसभा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now

श्रीनगर, 25 सितंबर (हि.स.)।

कांग्रेस ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर विधानसभा में मुख्य चुनाव आयुक्त (सी ई सी) ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर कुछ देर विरोध प्रदर्शन किया। जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई कांग्रेस विधायकों ने ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, वोट बचाएं, लोकतंत्र बचाएं लिखे बैनर लेकर सी ई सी के इस्तीफे की मांग करते हुए नारे लगाए।

स्पीकर अब्दुल रहीम राथर ने विधायकों निज़ामुद्दीन भट, इरफ़ान हाफ़िज़ लोन और इफ़्तिख़ार से सदन के अंदर बैनर लाने पर सवाल किया। स्पीकर ने पूछा कि आपको यहां बैनर लाने की इजाज़त किसने दी, इन्हें बंद करें।

उन्होंने विरोध कर रहे विधायकों से कहा कि भारत का चुनाव आयोग जम्मू कश्मीर विधानसभा के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है। उन्होंने कहा कि ईसीआई हमारे नियंत्रण में नहीं है। मैंने इसकी इजाज़त नहीं दी है। यह प्रश्नकाल है। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि इससे पहले कि मैं आपके खिलाफ कार्रवाई करूं, अपनी सीटों पर बैठ जाएं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Share this story