जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 07 अक्टूबर (हि.स.)।

कांग्रेस ने कथित ‘वोट चोरी’ और जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाए।

कांग्रेस नेताओं ने चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूचियों से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए कथित अनियमितताओं पर सवाल खड़े किए। उन्होंने मांग की कि चुनावी प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए और पात्र मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा की जाए।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई। नेताओं ने कहा कि पार्टी इस मुद्दे को लगातार उठाती रही है और राज्य के दर्जे की बहाली तक अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मतदाताओं के अधिकार और जम्मू-कश्मीर के राज्य के दर्जे से जुड़े मुद्दों को लेकर पार्टी आने वाले समय में भी लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध जारी रखेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story