जब तक जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस नहीं मिलता, तब तक कैबिनेट में शामिल नहीं होंगे : कांग्रेस

WhatsApp Channel Join Now

श्रीनगर, 27 अक्टूबर (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जेकेपीसीसी) के अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि इस मुद्दे पर उनकी पार्टी का रुख पिछले दो सालों से बिल्कुल साफ है।

पत्रकारों से बात करते हुए कर्रा ने कहा कि आज कैबिनेट का विस्तार हुआ है और चार विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है। उन्होंने कहा कि हम पिछले दो सालों से कह रहे हैं कि हम कैबिनेट में शामिल नहीं होंगे। अब बार-बार यह बताने की ज़रूरत नहीं है कि कांग्रेस कैबिनेट में क्यों शामिल नहीं हो रही है।

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने में हो रही देरी के कारण कांग्रेस ने उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली कैबिनेट से बाहर रहने का फैसला किया है। कर्रा ने कहा कि जब तक जम्मू-कश्मीर एक केंद्र शासित प्रदेश बना रहेगा तब तक पार्टी कोई भी मंत्री पद स्वीकार नहीं करेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767477 Articles

Share this story