नई बस्ती में कांग्रेस का प्रदर्शन, कई जनहित मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 12 जुलाई (हि.स.)।

जिला कांग्रेस कमेटी जम्मू अर्बन ने रविवार को नई बस्ती, सब्जी मंडी के समीप विभिन्न जनहित मुद्दों को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष रमन भल्ला और जिला कांग्रेस कमेटी जम्मू अर्बन के अध्यक्ष योगेश साहनी ने किया जिसमें पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कथित “चंदा चोरी”, नीट पेपर लीक, जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा तत्काल बहाल करने की मांग समेत कई जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। नेताओं ने आरोप लगाया कि युवाओं, छात्रों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों की लगातार अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को जम्मू-कश्मीर के लोगों की लोकतांत्रिक आकांक्षाओं का सम्मान करते हुए जल्द से जल्द पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जनहित से जुड़े मुद्दों के शीघ्र समाधान की मांग की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story