शहीदी चौक पर कांग्रेस और भाजपा के बीच जोरदार प्रदर्शन
जम्मू,, 22 जुलाई (हि.स.)।
जम्मू के शहीदी चौक पर बुधवार को कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता एवं नेता आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को हिरासत में लेकर लोकतांत्रिक मूल्यों का उल्लंघन किया है तथा इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री से इस्तीफे की मांग की। वहीं भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन कर देश की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया। दोनों दलों के बीच किसी भी प्रकार का टकराव न हो, इसके लिए पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच कंटीले तार लगाकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

