समय पर पूरा करें पीएमजीएसवाई कार्य, गुणवत्ता से समझौता नहीं-डीसी कठुआ

WhatsApp Channel Join Now
समय पर पूरा करें पीएमजीएसवाई कार्य, गुणवत्ता से समझौता नहीं-डीसी कठुआ


कठुआ, 05 अगस्त (हि.स.)। डीसी कठुआ राजेश शर्मा ने बुधवार को डीसी कार्यालय परिसर के कॉन्फ्रेंस हॉल में बैठक कर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में विभिन्न परियोजनाओं की भौतिक व वित्तीय स्थिति, स्वीकृत कार्यों, खर्च और गुणवत्ता नियंत्रण उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई।

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यों में तेजी लाकर बाधाओं को दूर किया जाए और निर्धारित समयसीमा में परियोजनाएं पूरी की जाएं। उन्होंने नियमित फील्ड निरीक्षण, तय तकनीकी मानकों के पालन और उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

उन्होंने संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय, संसाधनों के प्रभावी उपयोग और परियोजनाओं की निरंतर निगरानी के निर्देश भी दिए ताकि दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सड़क सुविधाओं का लाभ समय पर मिल सके। बैठक में एसीआर विशव प्रताप सिंह, मुख्य योजना अधिकारी रणजीत ठाकुर सहित पीएमजीएसवाई व अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story