संगठन के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्तिगत हितों के बजाय ईमानदारी और सिद्धांतों पर आधारित होनी चाहिए-फारूक अब्दुल्ला

WhatsApp Channel Join Now


बारामूला, 24 अक्टूबर (हि.स.)। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को आगाह किया कि वे सत्ता में रहने वाली पार्टी के अनुसार अपनी राजनीतिक निष्ठा न बदलें। उन्होंने कहा कि संगठन के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्तिगत हितों के बजाय ईमानदारी और सिद्धांतों पर आधारित होनी चाहिए।

बारामूला में एक सभा को संबोधित करते हुए अब्दुल्ला ने कहा कि जिन्होंने स्वयं को नेशनल कॉन्फ्रेंस के लिए समर्पित किया है, उन्हें राजनीतिक परिस्थितियों की परवाह किए बिना अपनी प्रतिबद्धता पर अडिग रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यदि आपने वास्तव में इस जमात के लिए अपना खून बहाया है तो ईमानदारी से इसके साथ चलें। बेईमानी से न चलें।

पार्टी कार्यकर्ताओं को तीखा संदेश देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार में सत्ता में रहने पर ही किसी राजनीतिक संगठन से जुड़े रहने की प्रवृत्ति पर सवाल उठाया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765944 Articles

Share this story