खरोट के काली माता मंदिर में विकास कार्यों की शुरुआत, डॉ. भारत भूषण ने रखी 10 लाख रुपये की आधारशिला

WhatsApp Channel Join Now
खरोट के काली माता मंदिर में विकास कार्यों की शुरुआत, डॉ. भारत भूषण ने रखी 10 लाख रुपये की आधारशिला


कठुआ, 15 अक्टूबर (हि.स.)। कठुआ विधानसभा क्षेत्र के ऊपरी खरोट स्थित प्रसिद्ध काली माता मंदिर में विकास कार्यों की शुरुआत करते हुए विधायक डॉ. भारत भूषण ने 10 लाख रुपये की अनुमानित लागत से होने वाले कार्यों की आधारशिला रखी। इन कार्यों के लिए विधायक के विधानसभा क्षेत्र विकास निधि से धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी। इसका उद्देश्य मंदिर परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित करना है।

काली माता मंदिर क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है जहां वर्षभर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। विशेष रूप से नवरात्रों और नववर्ष के पहले दिन मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु माथा टेकने पहुंचते हैं। ऐसे में मंदिर परिसर में आवश्यक विकास कार्य होने से श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर विधायक डॉ. भारत भूषण ने धार्मिक स्थलों के संरक्षण और वहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कठुआ विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास तथा लोगों की आवश्यकताओं के अनुरूप कार्य करवाने के लिए प्रयास जारी रहेंगे। स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं ने इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि विकास कार्य निर्धारित समय में पूरे किए जाएंगे जिससे मंदिर में आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

इस मौके पर खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार, पूर्व मुख्य योजना अधिकारी देविंदर सिंह, ग्रामीण विकास विभाग के कनिष्ठ अभियंता, वी-रामजी योजना के कार्यक्रम प्रबंधक, मंडल अध्यक्ष सुमन बाला, शमा जसरोटिया, कैप्टन पवन शर्मा, राज सिंह, धर्म सिंह, अनिरुद्ध शर्मा, अमित शर्मा, भानु प्रताप सिंह सहित गांव के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761554 Articles

Share this story