कश्मीर में भीषण ठंड, -16 डिग्री सेल्सियस के साथ जोजिला रहा सबसे ठंडा स्थान रहा
श्रीनगर, 17 दिसंबर (हि.स.)। बुधवार को भी जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में ठंड का प्रकोप जारी रहा, कश्मीर घाटी के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। कश्मीर क्षेत्र में पुलवामा और शोपियां सबसे ठंडे स्थान रहे, दोनों में न्यूनतम तापमान -4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद अनंतनाग में -4.2 डिग्री और पंपोर में -4.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान -1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि श्रीनगर हवाई अड्डे पर न्यूनतम तापमान -2.6 डिग्री सेल्सियस रहा। घाटी के अन्य स्थानों में भी तापमान शून्य से नीचे रहा, काजीगुंड में -3.0 डिग्री, अवंतीपोरा में -3.2 डिग्री, बारामूला में -3.5 डिग्री और बडगाम में -2.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। कुपवारा और बांदीपोरा दोनों में न्यूनतम तापमान -2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि गांदरबल में -1.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। कोकरनाग में न्यूनतम तापमान -0.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि कुलगाम में तापमान शून्य से थोड़ा ऊपर 0.1 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकारियों ने बताया कि पर्यटन स्थलों पर न्यूनतम तापमान अपेक्षाकृत अधिक रहा जिनमें गुलमर्ग में 1.6 डिग्री सेल्सियस और सोनमर्ग में 0.6 डिग्री सेल्सियस शामिल हैं। जोजिला दर्रा इस क्षेत्र का सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान -16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जम्मू क्षेत्र में न्यूनतम तापमान अपेक्षाकृत अधिक रहा। जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस और जम्मू हवाई अड्डे पर 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कटरा में 11.1 डिग्री सेल्सियस जबकि बनिहाल और भदरवाह दोनों में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस रहा। राजौरी इस क्षेत्र के सबसे ठंडे स्थानों में से एक था जहां तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस था।
अधिकारियों ने बताया कि लद्दाख के लेह में न्यूनतम तापमान -6.3 डिग्री सेल्सियस, कारगिल में -5.8 डिग्री सेल्सियस और नुब्रा घाटी में -5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने निवासियों को ठंड से बचाव के लिए एहतियाती उपाय करने की सलाह दी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

