सीएमएस कठुआ ने पैक्स सदस्यों को वितरित किया लाभांश

WhatsApp Channel Join Now
सीएमएस कठुआ ने पैक्स सदस्यों को वितरित किया लाभांश


कठुआ, 24 अक्टूबर (हि.स.)। कोऑपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी कठुआ की ओर से शनिवार को डीसी कार्यालय परिसर के सम्मेलन कक्ष में प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों के सदस्यों के लिए लाभांश वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त सचिन जमवाल ने की। इस अवसर पर मुख्य योजना अधिकारी रंजीत ठाकुर, सहकारी समितियों की उप रजिस्ट्रार श्रुति शर्मा तथा सहायक रजिस्ट्रार भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य सहकारी समितियों के विकास में सदस्यों के योगदान को मान्यता देना और उन्हें आर्थिक लाभ में उचित भागीदारी प्रदान करना था। इस दौरान सहकारी क्षेत्र में पारदर्शिता, जवाबदेही और सदस्यों की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766257 Articles

Share this story