विश्व मलेरिया दिवस पर सीएमओ कठुआ की अपील, जागरूकता वैन को दिखाई हरी झंडी

WhatsApp Channel Join Now
विश्व मलेरिया दिवस पर सीएमओ कठुआ की अपील, जागरूकता वैन को दिखाई हरी झंडी


कठुआ, 25 अप्रैल (हि.स.)। विश्व मलेरिया दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कठुआ डाॅ विजय रैना ने लोगों से सतर्क रहने और मलेरिया से बचाव के लिए जरूरी उपाय अपनाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि लोग अपने आसपास साफ-सफाई रखें, पानी जमा न होने दें, मच्छरदानी और रिपेलेंट का इस्तेमाल करें तथा खासकर शाम के समय पूरे बाजू के कपड़े पहनें। उन्होंने जोर देकर कहा कि मलेरिया एक रोके जाने योग्य और इलाज योग्य बीमारी है जिसमें समय पर जांच और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर इलाज से जान बचाई जा सकती है।

इस अवसर पर उन्होंने सीएमओ कार्यालय से एक जागरूकता वैन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जो जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को मलेरिया से बचाव और नियंत्रण के प्रति जागरूक करेगी। उन्होंने सभी से अपील की कि मलेरिया उन्मूलन के लिए मिलकर प्रयास करें ताकि एक स्वस्थ और सुरक्षित समाज का निर्माण हो सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story