राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर सीएमओ कठुआ की अपील, 13 से 18 अप्रैल तक चलेगा अभियान
कठुआ, 07 अप्रैल (हि.स.)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कठुआ ने सभी अभिभावकों, शिक्षकों और आम नागरिकों से 13 से 18 अप्रैल तक चलने वाले राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील की है।
उन्होंने बताया कि इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमें स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में जाकर बच्चों को कृमि नाशक दवा एल्बेंडाजोल देंगी। अभिभावकों से आग्रह किया गया है कि वे अपने बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करें, ताकि वे इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य पहल का लाभ उठा सकें। सीएमओ ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य बच्चों को कृमि संक्रमण से मुक्त कर उनके बेहतर स्वास्थ्य और विकास को सुनिश्चित करना है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

