मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से की मुलाकात

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से की मुलाकात


मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से की मुलाकात


श्रीनगर, 24 अक्टूबर (हि.स.)।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को श्रीनगर में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की।

इस बैठक में मुख्यमंत्री ने उपराज्यपाल का हाल-चाल भी जाना, सिन्हा हाल ही में दिल्ली से लौटे हैं।

यह मुलाकात इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने संकेत दिया था कि मंत्रिमंडल विस्तार उपराज्यपाल की वापिसी पर हो सकता है1

19 अक्टूबर को बडगाम में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा था कि उपराज्यपाल की तबीयत ठीक नहीं थी और वे घाटी से बाहर हैं इसलिए उनके लौटने के बाद ही यह प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि उपराज्यपाल की खराब तबीयत के कारण मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हो पाया था और सिन्हा के वापस आने पर सरकार का विस्तार किया जाएगा।

उमर ने 7 अक्टूबर को कहा था कि फारूक अब्दुल्ला के साथ विचार-विमर्श के बाद ही मंत्री मंडल विस्तार की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

बताे दें कि नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेतृत्व वाली सरकार ने 16 अक्टूबर को अपने कार्यकाल के दो साल पूरे कर लिए लेकिन इस दौरान मंत्रिमंडल का कोई विस्तार नहीं हुआ।

-

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765872 Articles

Share this story