मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की


शिमला, 02 अक्टूबर (हि.स.)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के भटवाड़ी गांव में पुष्पांजलि अर्पित की।

महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके आदर्श और सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान पीढ़ी को इन दोनों महान नेताओं द्वारा दिखाए गए सत्य, अहिंसा, सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के मार्ग पर चलना चाहिए।

रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के दो दिवसीय प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत भटवाड़ी गांव में रात्रि प्रवास किया था।

इस अवसर पर रोहड़ू के विधायक मोहन लाल ब्राक्टा तथा अन्य गणमान्यों ने भी महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761057 Articles

Share this story