क्लस्टर यूनिवर्सिटी जम्मू में नशा मुक्त युवा, विकसित भारत अभियान का आयोजन

WhatsApp Channel Join Now


जम्मू,, 02 अगस्त (हि.स.)।

क्लस्टर यूनिवर्सिटी ऑफ जम्मू ने “नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान” के तहत अपने सभी घटक कॉलेजों में बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं को नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प दिलाया। यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी वर्चुअल संबोधन के साथ आयोजित किया गया जिसमें देशभर के करोड़ों युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम कुलपति प्रो. के. एस. चंद्रशेखर के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ और इसमें जम्मू पूर्व के विधायक युधवीर सेठी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक ने जीजीएम साइंस कॉलेज के लिए 20 लाख रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा की। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने नशे को ना जिंदगी को हां का संदेश देते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण की शपथ ली। विश्वविद्यालय ने बताया कि यह अभियान 100 सप्ताह तक विभिन्न जागरूकता, खेल, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से निरंतर चलाया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story