जीडीसी मढ़हीन में स्वच्छता अभियान आयोजित, एनएसएस स्वयंसेवकों ने परिसर को बनाया स्वच्छ

WhatsApp Channel Join Now
जीडीसी मढ़हीन में स्वच्छता अभियान आयोजित, एनएसएस स्वयंसेवकों ने परिसर को बनाया स्वच्छ


कठुआ, 08 अगस्त (हि.स.)। आगामी 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जीडीसी मढ़हीन की एनएसएस इकाई द्वारा राष्ट्रीय स्वच्छता मिशन के अंतर्गत शनिवार को कॉलेज परिसर में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया।

इस अभियान में एनएसएस स्वयंसेवकों, विद्यार्थियों एवं स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरे परिसर की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। स्वयंसेवकों ने कचरा एकत्रित कर परिसर को स्वच्छ व सुंदर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। यह कार्यक्रम कॉलेज की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) अनुपमा गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन एवं देखरेख में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरुण देव सिंह, डॉ. बलबिंदर सिंह तथा प्रो. मनु सैनी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर अन्य संकाय सदस्यों में डॉ. मुनीषा देवी, प्रो. मनु सैनी एवं डॉ. रीमी भी उपस्थित रहीं और उन्होंने छात्रों को स्वच्छता एवं सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को स्वच्छता बनाए रखने एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story