कुपवाड़ा में स्कूल की दीवार का एक हिस्सा गिरने से तीसरी कक्षा की छात्रा की मौत

WhatsApp Channel Join Now

कुपवाड़ा, 14 नवंबर (हि.स.)।

शनिवार को उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के द्रुगमुल्ला इलाके में दोपहर के भोजन के दौरान स्कूल की दीवार का एक हिस्सा गिरने से तीसरी कक्षा की एक छात्रा की मौत हो गई।

एक अधिकारी ने बताया कि स्कूल की दीवार का एक हिस्सा गिरने से छात्रा घायल हो गई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान गाजिया परवेज़ बेटी परवेज़ अहमद नजार के रूप में हुई है। इस बीच घटना का संज्ञान लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777218 Articles

Share this story