सीजेआई सूर्यकांत का शुक्रवार को लद्दाख में पारंपरिक स्वागत किया गया

WhatsApp Channel Join Now
सीजेआई सूर्यकांत का शुक्रवार को लद्दाख में पारंपरिक स्वागत किया गया


लेह, 27 मार्च(हि.स.)। भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत का शुक्रवार को लद्दाख में पारंपरिक स्वागत किया गया जिसमें विभिन्न स्थानीय जनजातियों के सदस्यों ने औपचारिक स्वागत में भाग लिया। अधिकारियों ने कहा कि न्यायमूर्ति कांत को आगमन पर लद्दाख की समृद्ध जनजातीय विविधता के बारे में जानकारी दी गई और औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर के साथ उनका स्वागत किया गया। अपनी यात्रा के दौरान, सीजेआई का लेह के मेलोंग थांग में एक नए अदालत परिसर का उद्घाटन करने और सिंधु संस्कृति केंद्र में एक कानूनी जागरूकता शिविर में भाग लेने का कार्यक्रम है। बाद में वह कारगिल अदालत परिसर का उद्घाटन करने के लिए कारगिल जाएंगे और अपने आधिकारिक दौरे के हिस्से के रूप में केंद्र शासित प्रदेश के कई ग्रामीण इलाकों का दौरा करने की उम्मीद है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

Share this story