मीरा साहिब में सोनम वांगचुक के समर्थन में सिविल सोसाइटी का धरना

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 18 जुलाई (हि.स.)।

मीरा साहिब कस्बे में रिंग रोड पर सिविल सोसाइटी के सदस्यों ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने उनकी मांगों के समर्थन में शांतिपूर्ण तरीके से अपनी एकजुटता व्यक्त की और सरकार से उनकी आवाज़ पर गंभीरता से विचार करने की अपील की।

धरने के दौरान कामरेड किशोर कुमार, ओमप्रकाश खजूरिया सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण विरोध और अपनी बात रखने का अधिकार सभी नागरिकों को है तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर सरकार को संवेदनशीलता के साथ निर्णय लेना चाहिए।

प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और प्रतिभागियों ने सोनम वांगचुक के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करते हुए उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल करने की अपील की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story