सिविल डिफेंस ने छात्रों को आपदा प्रबंधन के गुर सिखाए

WhatsApp Channel Join Now
सिविल डिफेंस ने छात्रों को आपदा प्रबंधन के गुर सिखाए


जम्मू, 29 अक्टूबर (हि.स.)। सिविल डिफेंस जम्मू की ओर से सैनिक कॉलोनी स्थित गैलेक्सी पैरामेडिकल कॉलेज में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। उप नियंत्रक सिविल डिफेंस जम्मू की प्रभारी डीएसपी तजिंदर कौर की देखरेख में हुए इस कार्यक्रम में कॉलेज के 70 विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।

इस दौरान प्रतिभागियों को आपातकालीन परिस्थितियों और प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए प्राथमिक उपचार, अग्निशमन, सीपीआर तथा अन्य जीवनरक्षक तकनीकों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को नशे की लत के दुष्प्रभावों के प्रति भी जागरूक किया गया। सिविल डिफेंस टीम ने विभिन्न तकनीकों का प्रदर्शन कर उनके व्यावहारिक उपयोग के बारे में बताया।

सिविल डिफेंस के डिप्टी चीफ वार्डन आर. विजय मगोतरा ने संकट के समय संगठन की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सिविल डिफेंस का मुख्य उद्देश्य नागरिकों की सुरक्षा करना, जान-माल के नुकसान को कम करना और आपात स्थितियों में समय पर सहायता सुनिश्चित करना है।

कॉलेज के चेयरमैन संजीव ममोतरा ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के लिए सिविल डिफेंस टीम का आभार व्यक्त किया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769018 Articles

Share this story