खन्ना चारगल स्कूल में सिविल डिफेंस जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को सिखाए जीवन रक्षक उपाय

WhatsApp Channel Join Now
खन्ना चारगल स्कूल में सिविल डिफेंस जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को सिखाए जीवन रक्षक उपाय


जम्मू, 06 अप्रैल (हि.स.)। जम्मू के सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल खन्ना चारगल में सिविल डिफेंस विभाग द्वारा एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम डिप्टी एसपी एवं डिप्टी कंट्रोलर सिविल डिफेंस ज़िया-उल-हक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ जिसमें स्कूल के करीब 100 छात्र-छात्राओं और स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान सिविल डिफेंस विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को फर्स्ट एड, फायर फाइटिंग, सीपीआर और अन्य जीवन रक्षक तकनीकों की जानकारी दी। विशेष रूप से एयर रेड और प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं के दौरान अपनाए जाने वाले एहतियाती उपायों के बारे में विस्तार से समझाया गया। इसके साथ ही सिविल डिफेंस टीम द्वारा व्यावहारिक प्रदर्शन (डेमोंस्ट्रेशन) भी प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को आपदा के समय सतर्क रहने और सही कदम उठाने के प्रति जागरूक करना था, ताकि वे किसी भी आपात स्थिति में खुद को और दूसरों को सुरक्षित रख सकें। स्कूल की प्रिंसिपल अनीता ने इस पहल की सराहना करते हुए सिविल डिफेंस टीम का धन्यवाद किया। वहीं, चीफ वार्डन सिविल डिफेंस जम्मू परमजीत कुमार ने अपने संबोधन में सिविल डिफेंस की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह देश की आपदा तैयारी प्रणाली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसका उद्देश्य नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और आपातकालीन स्थितियों में त्वरित सहायता प्रदान करना है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल शर्मा

Share this story