जम्मू में 60 गुम मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को लौटाए गए

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 16 सितंबर (हि.स.)।

जम्मू पुलिस की नागरिक-केंद्रित पुलिसिंग पहल के तहत एसपी हेडक्वार्टर जम्मू ने आज डीपीएल जम्मू में 60 गुम हुए मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे।

इन मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये है। मोबाइल फोन की बरामदगी सीसीटीएनएस और ईएसयू टीमों के समर्पित प्रयासों से एसपी हेडक्वार्टर की निगरानी में संभव हुई। यह अधिकारी द्वारा आयोजित दूसरा मोबाइल फोन सुपुर्दगी समारोह है।

जम्मू पुलिस ने कहा कि मोबाइल फोन की बरामदगी और वापसी में तकनीक के प्रभावी इस्तेमाल तथा विभिन्न टीमों के समन्वित प्रयासों की अहम भूमिका रही। पुलिस ने नागरिकों से मोबाइल फोन और बैंकिंग एप्लीकेशनों में मजबूत एवं अलग-अलग पासवर्ड/पिन रखने, डिवाइस सिक्योरिटी फीचर्स सक्रिय करने और मोबाइल गुम होने की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करने की अपील की। जम्मू पुलिस ने नागरिकों की सहायता और सार्वजनिक सेवा के लिए तकनीक के इस्तेमाल के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story