जम्मू रेलवे स्टेशन पर सीआईएसएफ जवान दुर्घटनावश चली गोली से घायल

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 02 जून (हि.स.)।

जम्मू रेलवे स्टेशन परिसर में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) का एक जवान दुर्घटनावश चली गोली से घायल हो गया। घायल जवान की पहचान जसविंदर सिंह के रूप में हुई है।

घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने घायल जवान को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। अधिकारियों के अनुसार जवान की स्थिति पर नजर रखी जा रही है और आवश्यक चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही है।

सुरक्षा एजेंसियों ने घटना का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह एक आकस्मिक फायरिंग का मामला प्रतीत होता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story