सीआईके ने दक्षिण कश्मीर में कई जगहों पर की छापेमारी
Sep 13, 2026, 10:48 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
कुलगाम, 13 सितंबर (हि.स.)।
काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (सीआईके) ने रविवार को दक्षिण कश्मीर में कई जगहों पर छापेमारी की। यह छापेमारी आतंकवाद से जुड़े एक मामले के सिलसिले में की गई।
एक अधिकारी ने बताया कि कथित तौर पर देश-विरोधी गतिविधियों की चल रही जांच के तहत शोपियां और कुलगाम ज़िलों में कई जगहों पर तलाशी ली गई। उन्होंने कहा कि सीआईके की टीमों ने दूसरी सुरक्षा एजेंसियों की मदद से ये छापे मारे। उन्होंने बताया कि आगे की जांच चल रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

