चौधरी लाल सिंह ने भूख हड़ताल पर बैठे खिलाड़ियों से की मुलाकात
जम्मू,, 12 अगस्त (हि.स.)।
पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता चौधरी लाल सिंह ने अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे आउटस्टैंडिंग स्पोर्ट्स पर्सन्स से मुलाकात की और उनकी मांगों के प्रति अपना समर्थन जताया।
इस दौरान खिलाड़ियों ने उन्हें अपनी समस्याओं और मांगों से अवगत कराया। खिलाड़ियों ने जम्मू-कश्मीर में आउटस्टैंडिंग स्पोर्ट्स पर्सन्स की सूची तैयार करने की प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
चौधरी लाल सिंह ने खिलाड़ियों की बात सुनी और आउटस्टैंडिंग स्पोर्ट्स पर्सन्स की सूची की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि योग्य खिलाड़ियों के साथ न्याय होना चाहिए और पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

