जम्मू के बाहू प्लाजा में भीख मांग रहे बच्चों को विशेष अभियान के तहत रेस्क्यू किया गया

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 17 अक्टूबर (हि.स.)।

जम्मू के बाहू प्लाजा इलाके में भीख मांग रहे बच्चों को रेस्क्यू करने के लिए समाज कल्याण विभाग और तहसीलदार की ओर से विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान भीख मांगने वाले बच्चों को संरक्षण प्रदान करने और उन्हें शिक्षा से जोड़ने पर जोर दिया गया।

अभियान के दौरान अधिकारियों ने बताया कि बच्चों को भीख मांगने जैसी परिस्थितियों से बाहर निकालकर बेहतर भविष्य उपलब्ध कराना इस पहल का मुख्य उद्देश्य है।

समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने कहा कि रेस्क्यू किए गए बच्चों की पढ़ाई, रहने और खाने की व्यवस्था की जिम्मेदारी विभाग उठाता है। इसके तहत बच्चों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने और उनकी शिक्षा सुनिश्चित करने के प्रयास किए जाते हैं।

अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के अभियानों का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना और उन्हें शिक्षा तथा बेहतर जीवन के अवसरों से जोड़ना है।

समाज कल्याण विभाग और स्थानीय प्रशासन की इस पहल के माध्यम से बच्चों के अधिकारों की रक्षा करने तथा उन्हें भीख मांगने की परिस्थितियों से बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762680 Articles

Share this story