मुख्यमंत्री उमर ने ईद-उल-अधा की शुभकामनाएं दीं, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की
May 27, 2026, 12:57 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
श्रीनगर, 27 मई(हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को ईद-उल-अधा के शुभ अवसर पर लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि यह त्योहार त्याग, करुणा और विश्वास का प्रतीक है और उन्होंने सभी के लिए शांति, समृद्धि, खुशी और खुशहाली की प्रार्थना की। एक्स पर साझा किए गए अपने संदेश मेंल, मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि ईद-उल-अधा लोगों के बीच भाईचारे, सद्भाव और आपसी सम्मान के बंधन को मजबूत करेगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

