मुख्यमंत्री उमर ने अलमदार-ए-कश्मीर हजरत शेख नूर-उद-दीन नूरन के उर्स पर लोगों को शुभकामनाएं दीं

WhatsApp Channel Join Now

श्रीनगर, 9 अक्टूबर(हि.स.)। जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को आलमदार-ए-कश्मीर, हजरत शेख नूरुद्दीन नूरानी (रह.) के उर्स के शुभ अवसर पर जम्मू और कश्मीर के लोगों को हार्दिक बधाई दी।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक पोस्ट में लिखा मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को आलमदार-ए-कश्मीर, हजरत शेख नूरुद्दीन नूरानी (रह.), जिन्हें नन्द ऋषि (रह.) के रूप में पूजा जाता है के उर्स के शुभ अवसर पर जम्मू और कश्मीर के लोगों को हार्दिक बधाई दी।

उन्होंने कहा कि शेख-उल-आलम (रह.) की चिरस्थायी शिक्षाएं जो आध्यात्मिकता, करुणा, शांति और सद्भाव में निहित हैं पीढ़ियों को प्रेरित करती रहती हैं और कश्मीर की समृद्ध आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का एक अभिन्न अंग बनी हुई हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रार्थना की कि यह शुभ अवसर सभी के लिए शांति, समृद्धि और खुशहाली लाए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

Share this story