मुख्यमंत्री उमर और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल सिन्हा ने ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के पवित्र अवसर पर दी हार्दिक शुभकामनाएं

WhatsApp Channel Join Now

श्रीनगर, 26 अगस्त (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के पवित्र अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं और केंद्र शासित प्रदेश के लोगों के बीच शांति, सद्भाव और भाईचारे की कामना की।

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के पवित्र अवसर पर मुख्यमंत्री ने जम्मू-कश्मीर के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। पैगंबर मुहम्मद के शांति, करुणा और भाईचारे के चिरस्थायी संदेश पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने जम्मू-कश्मीर में स्थायी शांति, समृद्धि और सांप्रदायिक सद्भाव के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए उपराज्यपाल सिन्हा ने एक्स पर लिखा कि मिलाद-उन-नबी के शुभ अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि पैगंबर मुहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) का जीवन और उनकी शिक्षाएं समस्त मानव जाति के लिए शांति, समानता और करुणा की शाश्वत प्रतीक है । उन्होंने कहा इस पवित्र दिन पर आइए हम उनके प्रेम, दया और सार्वभौमिक भाईचारे के मूल्यों पर चलने का संकल्प लें और एक अधिक सामंजस्यपूर्ण, समावेशी और एकजुट समाज के निर्माण के लिए मिलकर काम करें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Share this story