मुख्यमंत्री ने उड़ी सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत पर किया दुख व्यक्त, अनुग्रह राशि की घोषणा की

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू, 28 नवंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बारामूला जिले के उड़ी क्षेत्र में एक दुखद सड़क दुर्घटना में चार लोगों की जान जाने पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों को उन्हें हर संभव सहायता और समर्थन प्रदान करने का निर्देश दिया।

पीड़ित परिवारों के प्रति समर्थन जताते हुए मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायल नाबालिग लड़की को 1 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784740 Articles

Share this story