जम्मू में छठ महापर्व की धूम, खरना पूजन के साथ 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 15 नवंबर (हि.स.)।

मंदिरों के शहर जम्मू में लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। शनिवार को व्रती महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ खरना पूजन किया, जिसके बाद 36 घंटे के कठिन निर्जला व्रत की शुरुआत हुई। रविवार शाम श्रद्धालु डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे, जबकि सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन होगा। पर्व को लेकर जम्मू के डिग्याना, त्रिकुटा नगर, गंग्याल, सिद्धड़ा और बाड़ी ब्राह्मणा में छठ घाटों को सजाया गया है। बाड़ी ब्राह्मणा के सिडको मैदान में भव्य पंडाल और अस्थायी जलाशय तैयार किया गया है। वहीं, त्रिकुटा नगर एक्सटेंशन और बाड़ी ब्राह्मणा के बाजारों में छठ पूजा की सामग्री खरीदने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। लोग फल, नारियल, गन्ना, केले, सूप, दउरा और अन्य पूजन सामग्री खरीदते नजर आए। छठ पर्व के दौरान श्रद्धालु भगवान सूर्य और छठी मैया की पूजा कर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777344 Articles

Share this story