अखनूर में चिनाब नदी का जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंचा
Jul 22, 2026, 17:46 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
जम्मू,, 22 जुलाई (हि.स.)।
लगातार हो रही भारी बारिश के चलते अखनूर में चिनाब नदी का जलस्तर बढ़कर 35.0 फीट यानी खतरे के निशान पर पहुंच गया है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने तथा नदी के आसपास जाने से बचने की अपील की है। संबंधित विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

