चंद्रकर भारती सर्वोच्च वेतनमान में पदोन्नति के बाद वित्तीय आयुक्त (अतिरिक्त मुख्य सचिव) के पद पर पुनः नामित

WhatsApp Channel Join Now

श्रीनगर, 08 अक्टूबर (हि.स.)।

जम्मू और कश्मीर सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी चंद्रकर भारती (आईएएस, एजीएमयूटी -1996) को आईएएस के सर्वोच्च वेतनमान में पदोन्नति के बाद वित्तीय आयुक्त (अतिरिक्त मुख्य सचिव) के पद पर पुनः नामित किया है।

सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) द्वारा 8 अक्टूबर, 2026 को जारी सरकारी आदेश संख्या 1615-जेके (जीएडी) 2026 के अनुसार चंद्रकर भारती को सर्वोच्च वेतनमान (वेतन मैट्रिक्स का स्तर-17) में पदोन्नति के परिणामस्वरूप यह पुनः पदनाम किया गया है।

आदेश में कहा गया है कि यह पदोन्नति भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश संख्या 14016/24/2025-यूटीएस दिनांक 25 सितंबर, 2026 के माध्यम से प्रभावी की गई थी। सरकारी आदेश के अनुसार चंद्रकर भारती ने 1 अक्टूबर, 2026 को सर्वोच्च वेतनमान (स्तर-17) में कार्यभार ग्रहण किया जिसके बाद उन्हें औपचारिक रूप से वित्तीय आयुक्त (अतिरिक्त मुख्य सचिव) के रूप में पुनः नामित किया गया है।

यह आदेश जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल के आदेश से जारी किया गया है और इस पर सरकार के आयुक्त/सचिव एम. राजू, आईएएस द्वारा हस्ताक्षर किए गए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Share this story