दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक, त्योहार को भाईचारे के साथ मनाएं-एसएसपी मोहिता शर्मा

WhatsApp Channel Join Now
दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक, त्योहार को भाईचारे के साथ मनाएं-एसएसपी मोहिता शर्मा


कठुआ, 20 अक्टूबर (हि.स.)। जिला कठुआ की एसएसपी मोहिता शर्मा ने दशहरा पर्व की पूर्व संध्या पर जिलेवासियों, पुलिस शहीदों के परिजनों, जम्मू-कश्मीर पुलिस के सभी अधिकारियों एवं जवानों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं दीं।

अपने संदेश में एसएसपी मोहिता शर्मा ने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत, आस्था और आध्यात्मिक शक्ति का प्रतीक है। यह पर्व लोगों को सत्य के मार्ग पर चलने और सदैव अच्छाई का साथ देने की प्रेरणा देता है। उन्होंने जिले में शांति, समृद्धि, आपसी सद्भाव और सभी के सुखमय जीवन की कामना की। एसएसपी ने आम जनता से अपील की कि दशहरा पर्व को धार्मिक उत्साह, आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। साथ ही त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें ताकि पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764025 Articles

Share this story