जम्मू में जिला खनन अधिकारी के कार्यालय में सीबीआई की छापेमारी की खबर
Nov 3, 2026, 15:44 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
जम्मू,, 03 नवंबर (हि.स.)।
जम्मू में जिला खनन अधिकारी के कार्यालय में केंद्रीय जांच ब्यूरो की छापेमारी की खबर सामने आई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सीबीआई की एक टीम ने कार्यालय में पहुंचकर कार्रवाई की है। हालांकि, यह कार्रवाई किस मामले को लेकर की गई है, इसकी अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। छापेमारी के दौरान किसी दस्तावेज की जब्ती, पूछताछ या गिरफ्तारी को लेकर भी फिलहाल कोई पुष्टि नहीं हुई है। मामले में सीबीआई की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

