रिश्वत मामला: सीबीआई ने बडगाम में तीन वन अधिकारियों को गिरफ़्तार किया

WhatsApp Channel Join Now

14 जून (हि.स.)। रविवार को सेंट्रल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने रिश्वत के एक मामले में तीन लोगों को गिरफ़्तार किया है जिनमें वन विभाग के दो अधिकारी भी शामिल हैं।

सूत्रों ने बताया कि गिरफ़्तार किए गए लोगों की पहचान कावूसा मगाम के रेंजर मंज़ूर अहमद मलिक, नुसगाम, खानसाहिब के फॉरेस्टर मंज़ूर अहमद डार और रामहामा, बीरवाह के कैज़ुअल लेबरर बशीर अहमद गनी के तौर पर हुई है।

सूत्रों के मुताबिक ये गिरफ़्तारियां सीबीआई पुलिस स्टेशन, कश्मीर में 'प्रिवेंशन ऑफ़ करप्शन एक्ट' की धारा 7 के तहत दर्ज एफआईआर नंबर 05/2026 के सिलसिले में की गईं।

इससे पहले सीबीआई की एक टीम ने बडगाम ज़िले के बीरवाह इलाके में जाल बिछाया और बशीर अहमद गनी को तब पकड़ा जब वह कथित तौर पर ₹15,000 की रिश्वत ले रहा था। यह ऑपरेशन अवैध रूप से पैसे की मांग के आरोपों के बाद शुरू किया गया था।

सूत्रों ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Share this story