चड़वाल व लखनपुर में गो तस्करी नाकाम-22 पशु बचाए, दो कैंटर जब्त

WhatsApp Channel Join Now
चड़वाल व लखनपुर में गो तस्करी नाकाम-22 पशु बचाए, दो कैंटर जब्त


कठुआ, 18 जुलाई (हि.स.)। जिले में गो-तस्करी के खिलाफ सख्ती जारी रखते हुए पुलिस ने चड़वाल और लखनपुर क्षेत्रों में दो अलग-अलग कार्रवाइयों में 22 गोवंश को बचाते हुए दो कैंटर जब्त किए हैं। दोनों मामलों में चालक मौके से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार चड़वाल में नाका चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध कैंटर नंबर एचपी95-0871 को रोका गया जिसका चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। तलाशी में वाहन से 6 गोवंश बरामद किए गए। इस संबंध में थाना राजबाग में एफआईआर नंबर 165/2026 धारा 223 बीएनएस व 11 पीसीए एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसी प्रकार लखनपुर में नाके पर एक अन्य कैंटर नंबर एचपी91-228 को रोका गया जिसका चालक भी फरार हो गया। वाहन की जांच में 16 पशु बरामद किए गए। इस मामले में थाना लखनपुर में एफआईआर नंबर 77/2026 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि गो-तस्करी से संबंधित किसी भी सूचना को तुरंत साझा करें ताकि इस पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story