लखनपुर में गोवंश तस्करी प्रयास विफल, 15 गोवंश मुक्त, ट्रक चालक गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
लखनपुर में गोवंश तस्करी प्रयास विफल, 15 गोवंश मुक्त, ट्रक चालक गिरफ्तार


लखनपुर में गोवंश तस्करी प्रयास विफल, 15 गोवंश मुक्त, ट्रक चालक गिरफ्तार


कठुआ, 28 सितंबर (हि.स.)। गोवंश तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कठुआ पुलिस ने लखनपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक से 15 गोवंश को मुक्त करवाया। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना लखनपुर की टीम ने एनएचडब्ल्यू लखनपुर में नाके के दौरान पंजाब से जम्मू-कश्मीर की ओर आ रहे संदिग्ध ट्रक जेके02बीटी-7145 को रोककर जांच की। तलाशी के दौरान ट्रक में 15 गोवंश लदे मिले जिन्हें पुलिस ने मुक्त करवाया। इस मामले में चालक मोहम्मद सादिक निवासी आरएस पुरा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इस संबंध में थाना लखनपुर में एफआईआर नंबर 133/2026 धारा 223 बीएनएस और 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कठुआ पुलिस ने लोगों से गोवंश तस्करी से संबंधित किसी भी सूचना को 112 या 09858034100 पर साझा करने की अपील की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story