हटली मोड़ और चड़वाल में पशु तस्करी प्रयास विफल, 31 गोवंश मुक्त करवाए, एक गिरफ्तार
कठुआ, 21 सितंबर (हि.स.)। गोवंश तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कठुआ पुलिस ने हटली मोड़ और चड़वाल में दो अलग-अलग मामलों में 31 गोवंश को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया जबकि दो वाहनों को जब्त किया गया।
पहली कार्रवाई में पुलिस थाना कठुआ की टीम ने हटली मोड़ पर पंजाब से जम्मू-कश्मीर की ओर आ रहे ट्रक नंबर जेके02बीडब्लू-7846 को जांच के लिए रोका। चालक नाका स्थल से कुछ दूरी पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। जांच के दौरान ट्रक से 17 गोवंश बरामद हुए। इस संबंध में थाना कठुआ में एफआईआर दर्ज की गई है।
दूसरी कार्रवाई में थाना राजबाग की टीम ने चड़वाल में ट्रक नंबर पीबी10एचवी-9813 को रोककर जांच की जिसमें 14 गोवंश बरामद हुए। पुलिस ने चालक सद्दाम हुसैन निवासी कायला रियासी को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया। दोनों मामलों में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। कार्रवाई एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा की निगरानी में की गई।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

